Loading Now

कोरांव-मेजा मुख्य मार्ग पर आबादी की भूमि को राजस्व टीम ने खाली कराया

कोरांव-मेजा मुख्य मार्ग पर आबादी की भूमि को राजस्व टीम ने खाली कराया

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव,प्रयागराज । कोरांव-मेजा मुख्य मार्ग पर आबादी की भूमि को राजस्व टीम ने खाली कराया ।
कोरांव बाजार में मंगलवार शाम पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में एक अवैध कब्जे को हटाया गया।
कोरांव-मेजा मुख्य मार्ग पर आबादी की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्राम न्यायालय कोरांव ने 27 फरवरी 2026 को कपूर चंद्र केसरी के पक्ष में फैसला सुनाया था और उन्हें कब्जे का अधिकार दिलाने का आदेश दिया था। मंगलवार को उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने टीन शेड में रह रहे लोगों को घर से बाहर निकलने को कहा, लेकिन वे नहीं निकले और अंदर से ही पत्थर चलाने लगे। इसके बाद पुलिस ने घर के अंदर मौजूद लोगों को जबरन बाहर निकाला और उन्हें गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई। जेसीबी मशीन की मदद से टीन शेड को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। टीन शेड और अन्य मलबा विवादित भूखंड में स्थित एक कुएं में डाल दिया गया। विवाद रमेश चंद्र केसरी, रामजी, अशोक और कपूर चंद्र केसरी के बीच आबादी के भूखंड को लेकर था। प्रशासन की कार्रवाई।

Previous post

कृष्णमृग संरक्षण हेतु घास के मैदानों एवं आवास प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

Next post

कोरांव क्षेत्र स्थित सुकृत अस्पताल परिसर में अग्निशमन टीम ने बताया बचाव के तौर-तरीके, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Post Comment

मनोरंजन