Loading Now

अमिलिया कलां में बारिश से तबाही: 6 गरीबों के कच्चे मकान धराशायी, कई मकान गिरने की कगार पर

अमिलिया कलां में बारिश से तबाही: 6 गरीबों के कच्चे मकान धराशायी, कई मकान गिरने की कगार पर

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा / प्रयागराज (02 सितंबर)। ग्राम पंचायत अमिलिया कलां में दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। गांव में अब तक 6 गरीब परिवारों के कच्चे मकान गिर चुके हैं। जबकि कई मकान गिरने की अवस्था में हैं। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का विवरण इस प्रकार है:

1. विमला देवी पत्नी स्वर्गीय मानिक चंद्र भारती – पूरा मकान गिरा।

2. राजाबाबू भारती – कच्चा मकान गिरा, मलबे से नाली बंद।

3. दीपचंद व रूपचंद पुत्र झल्लर – कच्चा मकान गिरा।

4. छोटकऊ भारती – मकान का पिछला हिस्सा / दीवार गिरी।

5. फुलकुंवर भारती – पूरा कच्चा मकान बारिश की भेंट चढ़ा।

6. गुलाब देवी पत्नी स्वर्गीय माता जतन – कच्चा मकान गिरने की अवस्था में है, कभी भी गिर सकता है।

लगातार मकान गिरने से गांव में दहशत का माहौल है। गरीब परिवारों का कहना है कि उनके पास दोबारा मकान बनाने तक के पैसे नहीं हैं।

मामले को संज्ञान में लेते हुए युवा समाजसेवी शैलेश कुमार कुशवाहा (पत्रकार) ने सभी पीड़ित परिवारों के घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने उपजिलाधिकारी मेजा और तहसीलदार से मांग की है कि तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर सर्वे कराया जाए और सभी पीड़ितों को आपदा राहत सहायता और आवास योजना का लाभ दिया जाए।

उन्होंने कहा कि गुलाब देवी का मकान जो गिरने की कगार पर है, उसे तत्काल खाली कराकर परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

Post Comment

मनोरंजन