बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट खुलेगी-सीएम मोहन यादव
बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट खुलेगी-सीएम मोहन यादव
इंगोरिया और भाटपचलाना में सीएम राइस स्कूल खोलने की घोषणा भी की
सहारा सन्देश टाइम्स
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन पहुचे। वे बड़नगर के गजनीखेड़ी में गजनीखेड़ी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
यहां बड़नगर को 22 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देते हुए बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग और
इंगोरिया भाटपचलाना में सीएम राइस स्कूल खोलने की घोषणा की
उज्जैन पहुंचने से पहले सीएम जिले के बड़नगर में पहुंचे यहाँ उन्होंने माता जी के मंदिर दर्शन के बाद आम सभा को सम्बोधित करते हुए दो क्षेत्र के लिए दो बड़ी घोषणा की। क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र पंड्या की मांग पर बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट सहित इंगोरिया और भाटपचलाना में सीएम राइस स्कूल खोलने की घोषणा की। इससे पहले सीएम ने गजनीखेड़ी माता मंदिर में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया।
बडनगर में मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम और स्विमिंग पूल सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। सीएम शाम को उज्जैन पहुंचकर अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
गजनीखेड़ी माता मंदिर में करेंगे दर्शन
सीएम ने बडनगर में 7 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के ऑडिटोरियम और स्विमिंग पूल से जुड़े कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन भी किया। इन कार्यों के माध्यम सेबड़नगर को कुल 22 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है।



Post Comment