Loading Now

डांडी में धूमधाम से लगा दशहरा मेला, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

डांडी में धूमधाम से लगा दशहरा मेला, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

सहारा सन्देश टाइम्स

नैनी,प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के महेवा डांडी में दशहरा का मेला बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेले में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मेले का आनंद लिया और विभिन्न आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। क्षेत्राधिकारी करछना कुंजलता जी के नेतृत्व में थाना नैनी के थानाध्यक्ष सहित एग्रीकल्चर चौकी, गंगोत्री नगर चौकी और फूलमंडी चौकी के प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती।

समाजसेवी संस्थाओं और राजनीतिक दलों ने लगाए मंच

दशहरा मेले में कई समाजसेवी संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न संस्थाओं और दलों की ओर से मंच लगाए गए, जहां से कार्यकर्ता और पदाधिकारी मेले में उमड़ी भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को संभालते और लोगों को नियंत्रित करते हुए दिखाई दिए।

इनमें समाजवादी पार्टी का मंच विशेष रूप से सतर्कता के साथ कार्य करता नजर आया। मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।

मेले में पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रियता के बीच दशहरा पर्व का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Previous post

मांडा ब्लॉक में एमएलसी चुनाव के लिए जोरदार मतदान, मान सिंह यादव और अशोक कुमार राठौर के बीच मुकाबला

Next post

एमएलसी निर्वाचन को लेकर पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Post Comment

मनोरंजन