Loading Now

आधी रात महाकाल मंदिर में घुसे आतंकी…NSG ने संभाला मोर्चा

आधी रात महाकाल मंदिर में घुसे आतंकी…NSG ने संभाला मोर्चा

लाइट बंद कर 100 कमांडो ने चलाया ऑपरेशन, सिंहस्थ से पहले मंदिर की सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल

सहारा सन्देश टाइम्स

उज्जैन। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार रात 11 बजे आतंकी हमले जैसी स्थिति बनते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। मंदिर के नीलकंठ द्वार और नंदी द्वार के आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया। लाइटें बंद कर दी गईं और हथियारों से लैस 100 से ज्यादा NSG कमांडो
ने मोर्चा संभाल लिया।

यह ऑपरेशन रात 2 बजे तक चला। हालांकि, यह वास्तविक आतंकी हमला नहीं, बल्कि सिंहस्थ-2028 से पहले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए की गई मॉक ड्रिल थी।

अभ्यास के दौरान NSG के ब्लैक कैट कमांडो हथियारों और सुरक्षा संसाधनों के साथ महाकाल लोक के मानसरोवर क्षेत्र से त्रिनेत्र कंट्रोल रूम के बीच आगे बढ़े। काल्पनिक आतंकी हमले की स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया, खतरे को निष्क्रिय करने, श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की तैयारियों को परखा गया।
अंधेरा कर कमांडो ने संभाला मोर्चा

मॉक ड्रिल के दौरान नीलकंठ द्वार की ओर का क्षेत्र खाली कराने के बाद वहां की लाइटें बंद कर दी गईं। इसके बाद NSG कमांडो ने हथियारों के साथ आगे बढ़कर निर्धारित ऑपरेशन को अंजाम दिया। पूरी कार्रवाई वास्तविक आपात स्थिति को ध्यान में रखकर की गई, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद संभावित कमियों की पहचान की जा सके।

ATS और पुलिस की टीमें भी रहीं शामिल

इस संयुक्त अभ्यास में 100 से अधिक NSG कमांडो के साथ ATS, थाना महाकाल, महाकाल लोक थाना पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल रहे। सभी एजेंसियों ने काल्पनिक खतरे के दौरान अपनी-अपनी जिम्मेदारी के अनुसार कार्रवाई का अभ्यास किया।
सिंहस्थ से पहले सुरक्षा व्यवस्था की परीक्षा

सिंहस्थ-2028 के दौरान उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में महाकाल मंदिर और महाकाल लोक की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना अहम है। मॉक ड्रिल में मंदिर परिसर के प्रवेश-निकास मार्गों, आपातकालीन रास्तों और रणनीतिक स्थानों की सुरक्षा भी परखी गई। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को कम से कम समय में सुरक्षित निकालने की तैयारियों का भी आकलन किया गया।

अधिकारी बोले- सुरक्षा को अगले स्तर पर ले जाना उद्देश्य

एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर देश का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाने के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभ्यास किया जा रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि किसी खतरे की स्थिति में अलग-अलग यूनिट कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देती हैं और उनके बीच कितना प्रभावी समन्वय रहता है।

ऑपरेशन की पूरी जानकारी नहीं की सार्वजनिक

मॉक ड्रिल में कितने डमी आतंकी और कितने श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने की स्थिति बनाई गई, इस बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। उनका कहना था कि इस तरह के अभ्यास में विभिन्न संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखकर परिस्थितियां बनाई जाती हैं और सभी एजेंसियां मिलकर कार्रवाई करती हैं।

2023 में भी हुई थी मॉक ड्रिल

महाकाल मंदिर में NSG इससे पहले भी सुरक्षा अभ्यास कर चुकी है। 26 सितंबर 2023 को मंदिर परिसर में आतंकी घटना से निपटने और रेस्क्यू ऑपरेशन का पूर्वाभ्यास किया गया था। गुरुवार देर रात हुई मॉक ड्रिल को सिंहस्थ-2028 से पहले सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post Comment

मनोरंजन