Loading Now

मोहनपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप

मोहनपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद/बिजनौर। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे से आ रही एक चार पहिया गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बबीत कुमार पुत्र चतर सिंह, निवासी ग्राम राजारामपुर प्रताप, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। बताया गया कि बबीत कुमार 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे हरिद्वार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम मोहनपुर के पास नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रही चार पहिया गाड़ी संख्या UK06BK1540 ने उनकी बाइक संख्या UP20BW7473 में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार बबीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Previous post

एमएलसी मानसिंह यादव की जीत पर सपा नेता तारीख अनवर अंसारी ने मनाया जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

Next post

थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान घर की जमीन से 03 ड्रमों में छुपाकर रखे गए रुपये बरामद

Post Comment

मनोरंजन