Loading Now

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 31 अक्टूबर कल होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 31 अक्टूबर कल होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आगामी 31 अक्टूबर 2026, कल शनिवार को सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में विकासखंड कोरांव, मेजा, मांडा एवं उरुवा तथा संबंधित तहसील क्षेत्रों के पात्र जोड़ों का विवाह एवं निकाह शासन की योजना के तहत संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल ने संबंधित लोगों को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। समारोह का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल: रिद्धि-सिद्धि उत्सव भवन, तरांव (बड़कू का पुरा, मेजा वाली रोड), कोरांव, प्रयागराज।

जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा (आईएएस) की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आमंत्रण दिया गया है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से सरकार जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने में सहायता प्रदान कर रही है।

31 अक्टूबर को आयोजित होने वाला यह समारोह सामाजिक समरसता, सामूहिक सहभागिता और खुशियों का संदेश देगा।

Post Comment

मनोरंजन