व्यापार मंडल ने नंदाराम मोची को किया सम्मानित, ईमानदारी और परिश्रम को बताया प्रेरणा
व्यापार मंडल ने नंदाराम मोची को किया सम्मानित, ईमानदारी और परिश्रम को बताया प्रेरणा
संगठन ने संदेश दिया – छोटा-बड़ा कोई व्यापारी नहीं, सभी व्यापारी एक समान
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा। व्यापार मण्डल मेजारोड द्वारा एक अनुकरणीय पहल करते हुए सबसे निचले स्तर पर अपने परिश्रम से व्यापार करने वाले नंदाराम मोची को सम्मानित किया गया।
आयोजित सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नंदाराम मोची को माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि नंदाराम जैसे परिश्रमी व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा हैं। जो व्यक्ति पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपना कार्य करता है, वह सम्मान का हकदार है। व्यापार मंडल के लिए हर व्यापारी सम्मानित है, चाहे वह किसी भी स्तर का हो। कार्यक्रम में सचिव राकेश पांडेय, उपाध्यक्ष नागर गुप्ता, संगठन मंत्री पवन तिवारी, दर्शन तिवारी सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारीगण मौजूद रहे।
व्यापार मंडल के इस निर्णय की क्षेत्र में सराहना हो रही है।



Post Comment