साकीनाका के अन्ना सागर मार्केट में भीषण आग: पूर्व मंत्री नसीम खान ने संभाला मोर्चा, मौके पर पहुंचे ACP और दमकल की टीमें
साकीनाका के अन्ना सागर मार्केट में भीषण आग: पूर्व मंत्री नसीम खान ने संभाला मोर्चा, मौके पर पहुंचे ACP और दमकल की टीमें
सहारा सन्देश टाइम्स
मुंबई। साकीनाका स्थित व्यस्त अन्ना सागर मार्केट में कल उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और चांदीवली विधानसभा के पूर्व विधायक एवं मंत्री माननीय (नसीम) खान जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना किसी देरी के घटनास्थल का रुख किया और खुद राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया।
ग्राउंड जीरो पर पहुंचे नसीम खान, प्रशासन को दिए कड़े निर्देश
घटनास्थल पर पहुंचते ही नसीम खान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए साकीनाका क्षेत्र के नवनियुक्त एसीपी (ACP) श्री दादासाहेब घुटूकडे जी, स्थानीय पुलिस अधिकारियों, फायर ब्रिगेड और बीएमसी (BMC) के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधी बातचीत की।
त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
पूर्व मंत्री नसीम खान की मौके पर मौजूदगी और प्रशासनिक तालमेल के चलते फायर ब्रिगेड और पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला। उनके हस्तक्षेप के बाद राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आई और मौके पर सभी आवश्यक आपातकालीन सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई गईं।
उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा:
आग पर जल्द से जल्द पूरी तरह काबू पाया जाए ताकि नुकसान को कम किया जा सके।
प्रभावित दुकानदारों और नागरिकों को तत्काल हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
नसीम खान जी की इस त्वरित सक्रियता और जमीनी मौजूदगी की स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जमकर सराहना की है।



Post Comment