Loading Now
×

₹10,000/- का इनामिया वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

₹10,000/- का इनामिया वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

सहारा सन्देश टाइम्स

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद सीतापुर में लूट/चोरी/नकबजनी/छिनैती व अन्य जघन्य अपराध में संलिप्त/वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवम् विधिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में थाना लहरपुर कोतवाल देवेंद्र प्रताप पांडे पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी/नकबजनी जैसी घटनाओं में पंजीकृत अभियोगों 144/2026 व 145/2026 धारा 305(A) बी0एन0एस0 एवं थाना इमलिया सुल्तानपुर में पंजीकृत अभियोगों मु0अ0सं0 194/26, 197/26 व 208/26 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस में प्रकाश में आया वाँछित अभियुक्त अभिलाख पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम खपूरा मजरा टांडा कला थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को तंबौर रोड पर बिजैसेपुर मोड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है । अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैनें अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना इमलिया सुल्तानपुर व थाना लहरपुर क्षेत्र में चोरी/नकबजनी की घटना कारित की हैं ।जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/26 धारा 305(A) बी0एन0एस0 व 145/26 धारा 305(A) बी0एन0एस0 पंजीकृत है । अभि0 उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है ।
थाना लहरपुर का मजारिया हिस्ट्रीशीटर(HS N0.29A) भी है तथा थाना इ0सु0पुर पर पंजीकृत अभियोगों मु0अ0सं0 194/26, 197/26 व 208/26 धारा 331(4)/305(ए) में ₹ 10,000/- का घोषित इनामिया/वांछित अपराधी है, जो करीब 03 माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, इसके विरुद्ध पूर्व में गिरोह बनाकर विभिन्न आपराधिक कृत्यों- मारपीट/चोरी/नकबजनी/छिनैती आदि में अभियोग जनपद सीतापुर के विभिन्न थानों पर करीब 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। जनपद में अपराध/ अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।

Previous post

बालावाली गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Next post

गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) पर गुरुद्वारा पहुंचे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मत्था टेककर लिया गुरु साहिब का आशीर्वाद

Post Comment

मनोरंजन