जुलूस में इमामे हुसैन की कर्बला में हुई शहादत को याद किया गया
जुलूस में इमामे हुसैन की कर्बला में हुई शहादत को याद किया गया
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद । नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के थाना मंडावली के ग्राम जटपुरा बोंडा में आज 10 मोहर्रम का जुलूस अपनी रिवायत के अनुसार शांतिपूर्वक सभी धर्म के सहयोग से निकाला गया इस जुलूस में इमामे हुसैन की कर्बला में हुई शहादत को याद किया गया इसी दौरान एक मजलिस का आगाज किया गया जिस मस्जिद को किताब फरमा रहे मौलाना शोएब रिजवी बरखानवी ने कहां इमामे हुसैन दीन को बचाने के लिए कर्बला में कुर्बानियां दी मजलिस के बाद सोगवारों ने नोहा खानी करते हुए जुलूस को आगे बढ़ाया और इसी दौरान जंजीर जनी का मातम बरपा क्या गया सभी सोगवार ने अपने आप को लहू लोहान कर लिया छोटे-छोटे बच्चे आलम लिए आगे आगे चल रहे थे इसी दौरान मौलाना बिलाल मिर्जा शकनी ने खीताब करते हुए फरमाया के रसूल के नवासे इमामे हुसैन ने आलम ए इंसानियत को जिंदगी गुजारने का सलीका अता किया यजीद ताकत को ही हक समझता था जबकि इमामे हुसैन ने हक और दीन को बचाने के लिए अपने सभी साथियों को कुर्बान कर दिया था और ये जुलूस मरहूम शमीम हैदर के मकान से होता हुआ हरिद्वार रोड के निकट जटपुरा खास इमाम बारगाह में सम्पन्न हुआ सुरक्षा के मद्देनजर मंडावली पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा जिसमें मर्सिया खानी में शामिल हुए कासिम, कामिल, अमिल, ने की और नोहा खानी शाबान अली , मोहम्मद आलम ने पेश की और इसमें मुन्तजिम शमशेर, अली रजा, पप्पू आदि मौजूद रहे।



Post Comment