Loading Now

सोमवार से अधिवक्ताओं की हड़ताल पर विराम होते ही चलने लगी कोर्ट 

सोमवार से अधिवक्ताओं की हड़ताल पर विराम होते ही चलने लगी कोर्ट

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव ,प्रयागराज । तहसील कोराव में रविवार को एसडीएम के ट्रांसफर के बाद सोमवार को जैसे ही अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म हुई वैसे ही उपजिलाधिकारी न्यायिक अशोक चौधरी कोर्ट के अलावा अन्य कोर्ट चलने लगी अधिवक्ताओं के साथ फरियादियों के चेहरे प खुशी की लहर दौड़ गई।
बता दे कि पिछले सत्ताईस दिन से अधिवक्ताओं ने एसडीएम आकांक्षा सिंह के ट्रांसफर को लेकर तहसील में हड़ताल कर रखी थी जैसे ही उनका ट्रांसफर जिलाधिकारी द्वारा रविवार को कर दिया गया वैसे ही सोमवार को अधिवक्ताओं ने अपनी हड़ताल पर विराम लगा दिया और उपजिाधिकारी न्यायिक अशोक चौधरी के अलावा नायब बड़ोखर रणविजय सिंह नायब तहसीलदार डईया राममूर्ति की कोर्ट पहले की तरह सुचारू रूप से चली अधिवक्ताओं के साथ फरियादियों के चेहरे पर खुशी झलकती नजर आई।

Post Comment

मनोरंजन