अपना दल एस जिला हापुड की मासिक बैठक हापुड में संपन्न हुई
अपना दल एस जिला हापुड की मासिक बैठक हापुड में संपन्न हुई
सहारा सन्देश टाइम्स
दिल्ली। अपना दल एस जिला हापुड की मासिक बैठक पार्टी कैंप कार्यालय कृष्ण विहार, मेरठ रोड हापुड में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी ने की,बैठक का संचालन सरफराज उस्मानी ने किया बैठक में आने वाले पंचायती चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने उम्मीदवारों को मजबूती से चुनाव लड़ने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने के लिए सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मोहित त्यागी,अमित त्यागी असौड़ा, मुनशेद अली उस्मानी, अनीस अब्बासी, भूरा कुरैशी, गढ़ मुक्तेश्वर विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गौतम, विनोद कुमार, शादाब चौधरी टियाला,नौशाद त्यागी, अरमान, शहजादा, फिरोज, आमिर चौधरी,आशीष चंदौसी,आकाश चौधरी चंदौसी, वरिष्ठ नेता रवि चौधरी, डॉक्टर चेतन सिंह, अनिल त्यागी असौड़ा, बाला सेन जी, शशि जी, महिला मंच कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अध्यक्ष पूनम देवी,ललित त्यागी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।



Post Comment