Loading Now

उद्यान विभाग द्वारा किया जा रहा मखाना खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

उद्यान विभाग द्वारा किया जा रहा मखाना खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सहारा सन्देश टाइम्स

मखाना विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद-प्रयागराज को मखाना की खेती (तालाब की विधि से) हेतु 28 हे0 तथा कृषकों के 02 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु लक्ष्य प्राप्त है। दिनांक 04.07.2026 एवं 05.07.2026 को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक कृषक कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, विकास भवन कक्ष सं0-85 में उपस्थित होकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया है कि पंजीयन हेतु आवश्यक अभिलेखों के अन्तर्गत इच्छुक कृषक के पास स्वयं के नाम वांछित क्षेत्रफल में उपयुक्त भूमि उपलब्ध हो। लाभार्थी औद्यानिक फसलों के बारे में प्रारम्भिक तकनीकी जानकारी रखता हो। कृषक को http://dbt.uphorticulture.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। लाभार्थी चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के अनुसार किया जायेगा। पंजीकरण करने के उपरान्त आवश्यक अभिलेख यथा खतौनी, आधारकार्ड, बैंक पासबुक, फोटो इत्यादि 07 दिवस के अन्दर कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, प्रयागराज, विकास भवन में प्रस्तुत करने होगें अन्यथा की स्थिति में लाभार्थी चयन स्वतः निरस्त समझा जायेगा।

Previous post

मेजा विधायक संदीप पटेल कुकुरकटवा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर एक-एक लाख रुपये का चेक सौंपकर हर संभव मदद का भरोसा दिया

Next post

जिलाधिकारी के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Post Comment

मनोरंजन