Loading Now

टोंस नदी में डूबे युवक का शव अतरैला घाट के पास नदी में उतराता मिला

टोंस नदी में डूबे युवक का शव अतरैला घाट के पास नदी में उतराता मिला

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के समहन गांव स्थित टोंस नदी में रविवार को चार युवक के साथ नहाते समय डूबे अनीश कुमार का शव सोमवार सुबह बरामद हो गया। उसका शव अतरैला घाट के पास नदी में उतराता मिला। सूचना पर मेजारोड चौकी प्रभारी मय फोर्स पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटे ।
घटनाक्रम अनुसार, समहन गांव निवासी अनीश कुमार 18 वर्ष रविवार दोपहर अपने साथियों के साथ टोंस नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया शोर मचाया लेकिन तब तक उसे बचाया नहीं जा सका।
सोमवार सुबह उसका शव अतरैला घाट के पास नदी में दिखाई दिया। जिस स्थान पर युवक डूबा, वहां पानी काफी गहरा है। पूर्व में भी इस जगह पर कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद लोग अक्सर बिना सावधानी के नदी में उतर जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहती हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

Post Comment

मनोरंजन