Loading Now

थाना मांडा में समाधान दिवस आयोजित,दस शिकायतें में जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे

थाना मांडा में समाधान दिवस आयोजित,दस शिकायतें में जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे

सहारा सन्देश टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। थाना मांडा परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा की अनुपस्थिति में उपनिरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी एवं नायब तहसीलदार जमुना प्रसाद वर्मा ने संयुक्त रूप से शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।
समाधान दिवस में करीब 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए भेज दिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा तथा किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Previous post

भारत से शांति की पहल की उम्मीद: फिलिस्तीन के राजदूत का ‘एमके टॉक्स’ पर बड़ा बयान

Next post

जिलाधिकारी ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा-2025 के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

Post Comment

मनोरंजन