बुलेट और ₹2 लाख दहेज के लिए प्रताड़ित कर पीड़िता को घर से निकाला, पति ने दूसरी शादी करने की धमकी,मऊआइमा पुलिस से शिकायत
बुलेट और ₹2 लाख दहेज के लिए प्रताड़ित कर पीड़िता को घर से निकाला, पति ने दूसरी शादी करने की धमकी,मऊआइमा पुलिस से शिकायत
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज।जनपद प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलावलपुर गांव से दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता शबाना बानो ने अपने पति फिरोज अख्तर उर्फ गेबू और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने और जबरन पूरा धन हड़पने का आरोप लगाया है।
दहेज में मांगी बुलेट गाड़ी और ₹2 लाख नकदी न मिलने पर घर से बाहर निकाला
प्राप्त शिकायत पत्र के अनुसार, पीड़िता शबाना बानो (पुत्री हकीम, निवासी अलावलपुर) का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार फिरोज अख्तर उर्फ गेबू (पुत्र इद्रीस, निवासी अलावलपुर) के साथ संपन्न हुआ था। पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज देकर पुत्री को विदा किया था। हालांकि, ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में बुलेट गाड़ी व ₹2 लाख नकदी की मांग को लेकर पीड़िता को लगातार प्रताड़ित और कोसते रहते थे।
बाल पकड़कर घसीटा और घर से निकाला बाहर
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दिनांक 22 मई 2024 को पति फिरोज अख्तर उर्फ गेबू, उसकी मां मनीषा और पिता इद्रीस ने मिलकर पीड़िता के बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया और उसका पूरा स्त्रीधन अपने पास रख लिया। पीड़िता के पिता ने मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात न बनने पर वे पीड़िता को अपने साथ ले आए।
अदालत में मुकदमा दायर होने पर दी धमकी, की दूसरी शादी मामले में पीड़िता द्वारा न्यायालय (स्पेशल सीजेएम) में घरेलू हिंसा का मुकदमा (परिवाद सं. 73/2025) दाखिल किया गया। आरोपी पक्ष ने अदालत में हाजिर होने के बाद पीड़िता को धमकियां देनी शुरू कर दीं। पीड़िता का आरोप है कि 31 मई 2026 को उसके पति फिरोज अख्तर ने फोन कर अभद्र भाषा और गंदी गालियों का प्रयोग करते हुए कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है और जो करना हो कर लो।
FIR दर्ज करने की मांग
पीड़िता शबाना बानो ने 18 जून 2026 को थाना मऊआइमा (कमिशनरेट प्रयागराज) के थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले का संज्ञान लेने, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



Post Comment