Loading Now

उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 

उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

कहा— चंद्रशेखर आज़ाद का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति सदैव देती रहेगी नई पीढ़ी को प्रेरणा

 

सहारा सन्देश टाइम्स

लखनऊ।क्षउत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 7, कालिदास मार्ग पर अद्वितीय पराक्रम, अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का त्याग, अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि की स्वतंत्रता के प्रति उनका अटूट समर्पण भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को देश की आज़ादी के लिए समर्पित कर राष्ट्रभक्ति का ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया, जो सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

श्री मौर्य ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का प्रेरणादायी जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उनका अद्वितीय बलिदान और संघर्ष भारत की युवा पीढ़ी के लिए ऊर्जा, साहस और राष्ट्रसेवा का अनंत स्रोत है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र ऐसे महान क्रांतिकारियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिनके त्याग, बलिदान और अदम्य संकल्प के कारण भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें तथा एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करें।

Post Comment

मनोरंजन