Loading Now

कोरांव क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीण रपटा पर आवागमन न करें व बच्चों को जल भरांव क्षेत्र एवं नदियों के आस-पास जाने से रोंके-उपजिलाधिकारी, कोरांव

कोरांव क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीण रपटा पर आवागमन न करें व बच्चों को जल भरांव क्षेत्र एवं नदियों के आस-पास जाने से रोंके-उपजिलाधिकारी, कोरांव

सहारा सन्देश टाइम्स

 

उपजिलाधिकारी कोरांव  ठाकुर प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि वर्तमान में बारिश का मौसम है। पहाड़ो पर बरसात होने से टुडियार, भोगन से जाने वाली नदी एवं टोस नदी में जलस्तर बढ जाता है। पानी छोड़ने की सूचना मिलने पर लेखपाल, ग्राम प्रधान, ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल व्हाट्सऐप ग्रुप आदि के माध्यम से गांव को सूचित करने और जनमानस को ऐतिहात बरतने हेतु सतर्क किया जाता है। नदियों पर बने रपटा के ऊपर पानी आ जाने के बावजूद ग्रामीणों द्वारा आवागमन जारी रखा जाता है। यह स्थिति अत्यन्त गम्भीर है। उन्होंने बताया कि जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीण रपटा पर आवागमन न करें व बच्चों को जल भरांव क्षेत्र एवं नदियों के आस-पास जाने से रोंके तथा बरसात के समय घरों से बाहर न निकले। उन्होंने जनमानस से सचेत ऐप व दामिनी ऐप अपने-अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने की अपील की है, जिससे आंधी तूफान, वर्षा एवं आकाशीय बिजली के सम्बंध में पूर्व जानकारी प्राप्त हो सके। कहा कि जनमानस अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे को भी सुरक्षित रखने में सहयोग प्रदान करें।

Previous post

सिरौठी दोहथा गांव में सड़क की समस्या, ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासन से लगाई गुहार

Next post

जिलाधिकारी ने जार्ज टाउन पहुंचकर जल-जमाव के निकासी की शीघ्रता से व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

Post Comment

मनोरंजन