Loading Now

जिलाधिकारी ने जार्ज टाउन पहुंचकर जल-जमाव के निकासी की शीघ्रता से व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने जार्ज टाउन पहुंचकर जल-जमाव के निकासी की शीघ्रता से व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

 

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा बुधवार को नगर आयुक्त  सीलम सांई तेजा के साथ जार्ज टाउन पहुंचकर वहां पर अत्यधिक वर्षा की वजह से हुए जल-जमाव की स्थिति की जानकारी लेते हुए नगर निगम, गंगा प्रदूषण ईकाई एवं जल निगम को पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवर लाइनों का निरीक्षण करते हुए यदि कहीं पर कोई रूकावट हो, तत्काल उसको साफ करायें। उन्होंने कहा कि अस्थायी व्यवस्था के रूप में पम्पों के माध्यम से तत्काल पानी की निकासी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था न हो, तब तक पम्पों की व्यवस्था को बनाये रखें और आवश्यकतानुसार उनका संचालन सुनिश्चित करें और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी दशा में वहां जल-जमाव की स्थिति न होने पाये।

Previous post

कोरांव क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीण रपटा पर आवागमन न करें व बच्चों को जल भरांव क्षेत्र एवं नदियों के आस-पास जाने से रोंके-उपजिलाधिकारी, कोरांव

Next post

बड़े म्यूजिक एल्बम के दौर की याद दिलाता है ‘प्रेम कीटाणु’ का शानदार साउंडट्रैक

Post Comment

मनोरंजन