Loading Now

पत्रकार की माताजी का 95 वर्ष की आयु में निधन

पत्रकार की माताजी का 95 वर्ष की आयु में निधन

फुरकान अली

नई दिल्ली। दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय मिशन के संपादक एवं दिल्ली सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार एम. इकबाल की वयोवृद्ध माताजी नूरजहां का बृहस्पतिवार, 20 अगस्त 2026 को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार एम. इकबाल की वयोवृद्ध माताजी नूरजहां गाजियाबाद में तीन पुत्रों के पास रहती थीं। वे अस्वस्थ चल रही थीं और उपचार के लिए उन्हें गाजियाबाद में संतोष अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व0 माताजी नूरजहां अपने पीछे छह पुत्रों और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पुत्रों में शमशुल, अशफाक, एम. इकबाल, असलम, बदरुल और नजमुल तथा पुत्रियों में कहकशा, दिलकुशा और मुमताज शामिल हैं। मरहूमा नूरजहां के इंतकाल की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। एम इकबाल की माताजी के निधन पर गाजियाबाद और दिल्ली के पत्रकारों के अलावा विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पत्रकार एम इकबाल और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। इस दुखद घड़ी में ‘विभिन्न समाचार पत्रों के परिवारो की ओर से भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Previous post

अमिलिया कलां में हाईमास्क लाइट का तार टूटने से छाया अंधेरा, ग्रामीणों ने किया कार्रवाई की मांग

Next post

सिरसा घाट पर पक्के पुल की मांग तेज, जान जोखिम में डालकर स्टीमर से गंगा पार कर रहे ग्रामीण

Post Comment

मनोरंजन