Loading Now

मेहनत के दम पर अंशिका पाल बनीं दरोगा, चाय बेचने वाले पिता का बढ़ाया मान

मेहनत के दम पर अंशिका पाल बनीं दरोगा, चाय बेचने वाले पिता का बढ़ाया मान

सहारा सन्देश टाइम्स

नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के गंगोत्री नगर की रहने वाली अंशिका पाल ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर दरोगा बनकर न सिर्फ अपने माता-पिता का सपना पूरा किया, बल्कि पूरे मोहल्ले और समाज का मान बढ़ाया है। अंशिका की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
अंशिका के पिता भोले पाल नैनी में छोटी सी चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच अंशिका ने कभी परिस्थितियों को अपनी राह की बाधा नहीं बनने दिया। उन्होंने दिन-रात मेहनत कर पढ़ाई की और अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखा। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वह दरोगा पद पर चयनित हुईं। अंशिका की सफलता पर परिवार के लोगों के साथ मोहल्लेवासियों और समाज के लोगों ने भी खुशी जताई। लोगों ने फोन कर बधाई देने के साथ ही घर पहुंचकर माला पहनाकर अंशिका का सम्मान किया। हर तरफ उनकी मेहनत और सफलता की चर्चा रही। अंशिका पाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को देते हुए कहा कि “परिस्थितियां कैसी भी हों, अगर लक्ष्य तय हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। मेरे माता-पिता ने मेरा हमेशा हौसला बढ़ाया, उनकी मेहनत मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रही। स्वागत अभिनन्दन करने दीपचंद्र मुन्ना पार्षद और निज़ाम नेता अफरोज नेता, सोनू पाल, रफी मामा, पप्पू भारतिया इत्यादि लोग मौजूद रहें।‌अंशिका की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी सपनों की राह नहीं रोक सकती। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर साधारण परिवार की बेटी भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है।

Previous post

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

Next post

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Post Comment

मनोरंजन