मेजारोड के पाती गांव में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
मेजारोड के पाती गांव में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र स्थित मेजारोड चौकी अंतर्गत पाती गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गायत्री देवी 21 वर्षीय विवाहिता पत्नी चिन्तामणि उर्फ राम का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर मेजा पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई है। हालांकि विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
घटना की सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद ही विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।



Post Comment