ईशा कोपिकर ने महाकाल की भस्म आरती में किए दर्शन
ईशा कोपिकर ने महाकाल की भस्म आरती में किए दर्शन
सहारा सन्देश टाइम्स
उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ईशा कोपिकर बुधवार सुबह उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। आरती के दौरान उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।
भस्म आरती के बाद मंदिर समिति की ओर से अभिनेत्री का स्वागत किया गया। ईशा कोपिकर ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन को विशेष अनुभव बताया।



Post Comment