भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित कुमार गिहार का बिसौली में भव्य स्वागत, विधायक आशुतोष मौर्य समेत भाजपा नेताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित कुमार गिहार का बिसौली में भव्य स्वागत, विधायक आशुतोष मौर्य समेत भाजपा नेताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
सहारा सन्देश टाइम्स
बिसौली। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित कुमार गिहार के प्रथम बार बिसौली आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बिसौली पहुंचने पर विधायक आशुतोष मौर्य एवं भाजपा नेता दुर्गेश वर्ष्णेय सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। अमित कुमार गिहार ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती और सक्रियता पर जोर दिया।
प्रथम आगमन पर हुए इस भव्य स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया।



Post Comment