अपना दल (एस) की जिला स्तरीय मासिक बैठक 7 अक्टूबर को
अपना दल (एस) की जिला स्तरीय मासिक बैठक 7 अक्टूबर को
सहारा सन्देश टाइम्स
अमरोहा। अपना दल (एस) की जिला स्तरीय मासिक बैठक बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक असगर गार्डन कॉलोनी, वासुदेव के पास, जटीवन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर होगी।
बैठक को लेकर जिला अध्यक्ष हाजी मुजफ्फर अली अंसारी ने पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय से पहुंचकर बैठक में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है।


Post Comment