ऊंचडीह बाजार में श्री सतेश्वर नाथ रामलीला महोत्सव का आगाज, पहले दिन नारद मोह की लीला ने मोहा मन
ऊंचडीह बाजार में श्री सतेश्वर नाथ रामलीला महोत्सव का आगाज, पहले दिन नारद मोह की लीला ने मोहा मन
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा, प्रयागराज।ऊंचडीह बाजार में श्री सतेश्वर नाथ रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ गुरुवार रात 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ।
शुभारंभ से पूर्व रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने आराध्य देव भगवान शिव श्री सतेश्वर नाथ महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
सर्वप्रथम भगवान विष्णु व लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना व आरती की गई। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ बाबा शुक्ला (पूर्व प्रधान, ऊंचडीह) ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके उपरांत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
प्रथम दिवस नारद मोह की लीला का सजीव मंचन किया गया, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। देर रात तक सैकड़ों श्रद्धालु डटे रहे।



Post Comment