Loading Now

प्रेमी संग भाग रही युवती को एग्रीकल्चर पुलिस ने पकड़ा, परिजनों को सौंपा – चौकी इंचार्ज अभय सिंह की तत्परता की हो रही सराहना

प्रेमी संग भाग रही युवती को एग्रीकल्चर पुलिस ने पकड़ा, परिजनों को सौंपा – चौकी इंचार्ज अभय सिंह की तत्परता की हो रही सराहना

सहारा सन्देश टाइम्स

नैनी,प्रयागराज । नैनी चौकी एग्रीकल्चर क्षेत्र के गोविंदपुर, चांटीपुर निवासी आरती कुमारी पुत्री महेंद्र कुमार जो अपने प्रेमी के साथ घर से भाग रही थी, को नैनी थाने की एग्रीकल्चर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया।
बताया जाता है कि युवती के घर से अचानक गायब होने पर परिजनों ने थाना एग्रीकल्चर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एग्रीकल्चर चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने देर न करते हुए तुरंत टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। UP-112 की लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर युवती को प्रयागराज के पुराने यमुना पुल के पास से बरामद किया गया।
पुलिस युवती को सुरक्षित एग्रीकल्चर चौकी लेकर आई और काउंसलिंग की। इसके बाद उसके भाई कृष्ण कुमार को बुलाया गया। भाई कृष्ण कुमार ने सुपुर्दगीनामा लिखकर दिया कि “मेरी बहन आरती कुमारी किसी आपसी वजह से चौकी पर आई थी, जिसे मैं 112 की सूचना पर सही सलामत अपने साथ लेकर जा रहा हूं।”
पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।
एग्रीकल्चर चौकी इंचार्ज अभय सिंह की इस त्वरित कार्रवाई से एक परिवार टूटने से बच गया। उनकी इस तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। सोरांव से प्रेमी संग भागी युवती आरती कुमारी को एग्रीकल्चर चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने पुराने पुल के पास से बरामद किया, परिजन भाई कृष्ण कुमार को सौंपा।
परिजनों ने कहा – नैनी पुलिस ने तत्परता दिखाकर हमारी इज्जत बचा ली।

Post Comment

मनोरंजन