Loading Now

महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 10 अक्टूबर 2026 के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति विशेष अभियान

महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 10 अक्टूबर 2026 के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति विशेष अभियान

सहारा सन्देश टाइम्स

बदायूँ । 2026 को समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के अधिकारों पर आधारित “नुक्कड़ नाटक मंचन”, रैली का आयोजन जिसमें तख्तियों पर हेल्पलाइन नंबर ,बाल अधिकारों से संबंधित स्लोगन लिखे हो और बच्चे इनसे संबंधित नारे बोलते हुए जागरूकता अभियान चलाएंगे ,आदि के निर्देश दिए गए है।
जिसके क्रम में आज परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं के द्वारा विभिन्न गतिविधियों की गई स्लोगन लिखी हुई तख्तियाँ लेकर रैली निकाली गई पोस्टर तैयार कर मिशन शक्ति के संबंध में समाज को संदेश दिया गया की बालिकाओं को शिक्षित किया जाना बहुत ही जरूरी है क्योंकि उनके शिक्षित होने के कारण समाज में जागरूकता विकसित होती है और समाज का उत्थान होता है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना अति आवश्यक है इसका उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर समाज में समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

Post Comment

मनोरंजन