भा०कि०यू (हिन्द)ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सोंपा
भा०कि०यू (हिन्द)ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सोंपा
सहारा सन्देश टाइम्स
चान्दपुर । भारतीय किसान यूनियन (हिन्द) ने सोमवार को किसानों की पांच मुख्य मांगों को लेकर तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम उप जिलाधिकारी चांदपुर को एक ज्ञापन सोंपा।
ज्ञापन में 1-एम.एस.पी गारंटी कानून को लागू किया जाए।
2-चांदपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे में आने वाली किसानों की जमीनों के भाव दस गुना दिये जाए।
3-घरेलू बिजली कनेक्शन पर हाफ बिल किया जाए।
4-पूरे जिले में गुलदारों को शीघ्र पकड़वाया जाए।
5-गन्ने का भाव 600/-रुपये प्रति कुंतल किया जाए। सहित
किसानों की पांच मुख्य मांगे शामिल हैं।
धरना प्रदर्शन में भा०कि०यू (हिन्द) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी साजिद अली, प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी अकील अंसारी, जिला अध्यक्ष आफताब उर्फ बबल, सीताराम,रोहित चौधरी,मुनेश चौधरी,साहिल हाशमी,मकबूल, इफ्तिखार मलिक,शाहनवाज मोहम्मद तारिक शेख आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।



Post Comment