जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बंधित 5 वर्ष से अधिक लम्बित वादों को शून्य किए जाने के दिए निर्देश
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अपर जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को पांच वर्ष से अधिक पुराने वादो सहित अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए उन्हें शून्य किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्विवादित वरासत से सम्बंधित प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने एवं दाखिल खारिज के बाद खतौनी में अमलदरामद की कार्यवाही प्राथमिकता पर करते हुए ऐसे सभी प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी अपर जिलाधिकारीगण, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Post Comment