अब आउटसोर्स पर होंगी महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं
अब आउटसोर्स पर होंगी महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं
सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; कुशल-अकुशल कर्मचारी की नियुक्ति के लिए टेंडर जारी
सहारा सन्देश टाइम्स
उज्जैन। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाएं संभालने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की तैयारी है। मंदिर प्रबंध समिति ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर अन्य कामों के लिए कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों से ऑनलाइन दरें मांगी हैं। इसके लिए करीब 25 करोड़रुपए सालाना अनुमानित लागत का ई-टेंडर जारी किया गया है।
टेंडर के तहत चयनित एजेंसी को मंदिर प्रबंध समिति की अलग-अलग इकाइयों और प्रकल्पों में कुशल और अकुशल कर्मचारियों की सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। इसमें श्रद्धालुओं से सीधे जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ मंदिर के संचालन से संबंधित जिम्मेदारियां भी शामिल हो सकती हैं। कर्मचारियों की वास्तविक संख्या और अलग-अलग कामों में उनकी तैनाती टेंडर की शर्तों के अनुसार तय होगी।
75 लाख रुपए अमानत राशि, 50 हजार का टेंडर दस्तावेज
25 करोड़ रुपए के इस टेंडर में शामिल होने वाली एजेंसियों के लिए 75 लाख रुपए की अमानत राशि तय की गई है। वहीं, टेंडर दस्तावेज की कीमत 50 हजार रुपए रखी गई है। इतनी बड़ी राशि के टेंडर में एजेंसियों की आर्थिक क्षमता और तकनीकी योग्यता से जुड़े मापदंड भी महत्वपूर्ण रहेंगे।
सफाई से लेकर श्रद्धालु सुविधाओं तक की जिम्मेदारी।



Post Comment