Loading Now

24 घंटे बीतने के बाद भी फरार ई-रिक्शा का सुराग नहीं, गंगोत्री नगर चौकी पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 घंटे बीतने के बाद भी फरार ई-रिक्शा का सुराग नहीं, गंगोत्री नगर चौकी पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

वरिष्ठ पत्रकार शकील खान की बाइक में ई-रिक्शा ने मारी थी टक्कर, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चालक की पहचान और कार्रवाई की मांग

 

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। गंगोत्री नगर चौराहे पर वरिष्ठ पत्रकार शकील खान की बाइक में टक्कर मारकर फरार हुए बैटरी चालित ई-रिक्शा का 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पता नहीं चलने की बात सामने आई है। मामले में गंगोत्री नगर चौकी पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पत्रकार शकील खान बाइक से अपने घर से गंगोत्री नगर चौराहे की ओर पहुंचे थे। इसी दौरान एक बैटरी चालित ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शकील खान के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। घायल पत्रकार को चिकित्सकीय जांच के लिए कृति स्कैनिंग सेंटर भी जाना पड़ा।

तहरीर के बाद भी नहीं हो सकी ई-रिक्शा की पहचान

शकील खान के अनुसार, घटना के संबंध में गंगोत्री नगर चौकी में तहरीर दिए जाने के बावजूद 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी ई-रिक्शा और उसके चालक का पता नहीं चल सका है। इससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी है और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चालक को पकड़ने की मांग

मामले में मांग की जा रही है कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए, ताकि ई-रिक्शा की पहचान कर उसके चालक तक पहुंचा जा सके। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति को छोड़कर मौके से चले जाना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए मामले की समयबद्ध जांच और प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। अब देखना होगा कि गंगोत्री नगर चौकी पुलिस इस मामले में कब तक ई-रिक्शा और उसके चालक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई करती है।

 

Previous post

फाफामऊ में युवती की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की रस्सी

Next post

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी सरदार पटेल जयंती, भाजपा प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी

Post Comment

मनोरंजन