Loading Now

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी सरदार पटेल जयंती, भाजपा प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी सरदार पटेल जयंती, भाजपा प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा संगठनात्मक बैठक अंदावा मे की गई। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश निर्देश पर भाजपा के 98 संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति लगभग पूरी हो चुकी है। अब जिला टीमों का गठन किया जाना है। इसी सिलसिले में वे संगठनात्मक परिचय और गठन प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करने के लिए दौरे पर हैं। ज्योति सोनी प्रदेश महामंत्री ने बताया कि भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार मोर्चा द्वारा *”सबसे ऊंचे सरदार”* थीम पर कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चूंकि सरदार पटेल ओबीसी वर्ग से आते थे, इसलिए ओबीसी मोर्चा इस जयंती को विशेष रूप से मनाएगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बड़े-बड़े कट आउट लगाए जाएंगे, प्रेस वार्ताएं, संगोष्ठियां और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे और पार्टी द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।

Previous post

24 घंटे बीतने के बाद भी फरार ई-रिक्शा का सुराग नहीं, गंगोत्री नगर चौकी पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Next post

इंटरनेशनल कन्वेंशन फॉर ह्यूमन राइट्स 2026 में प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत के पदाधिकारियों को मिला राष्ट्रीय एवं स्टेट ह्यूमन राइट्स अवॉर्ड

Post Comment

मनोरंजन