Loading Now

भागूवाला नहर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, 108 एंबुलेंस बनी जीवनदायिनी

भागूवाला नहर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, 108 एंबुलेंस बनी जीवनदायिनी

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद। नांगल से भागूवाला की ओर जा रहे कर्मेंद्र पुत्र अजय सिंह निवासी ग्राम बा, पोस्ट नांगल, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे नांगल-भागूवाला नहर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नांगल सोती की 108 एंबुलेंस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए सीएचसी समीपुर, नजीबाबाद में भर्ती कराया।
आठ मिनट में मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस
108 एंबुलेंस के एमटी बृजेश कुमार और पायलट श्रीनिवास ने बताया कि सुबह 5:32 बजे एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद एंबुलेंस तत्काल रवाना हुई और सुबह 5:40 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद घायल कर्मेंद्र को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
एमटी बृजेश कुमार और पायलट श्रीनिवास की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली। आपातकालीन परिस्थितियों में 108 एंबुलेंस सेवा की भूमिका एक बार फिर महत्वपूर्ण साबित हुई।
नांगल से भागूवाला मार्ग पर हुई इस घटना के बाद घायल को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

Post Comment

मनोरंजन