Loading Now

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की भीषण टक्कर, हादसे में युवक की मौत, दो घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की भीषण टक्कर, हादसे में युवक की मौत, दो घायल

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद। थाना मंडावली क्षेत्र के ग्राम मुस्सेपुर के पास मंगलवार रात मेन हाईवे पर फोरलेन कट के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम भगोला निवासी मनोज कुमार अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार जा रहे थे। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत दिशा से जा रही थी। मंगलवार रात जब वे ग्राम मुस्सेपुर के पास मेन हाईवे के फोरलेन कट पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे कैंटर से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार जीतू पुत्र गणेश (करीब 30 वर्ष), निवासी मलियाबाद, थाना नहटौर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मनोज कुमार और जोनी को मामूली चोटें आईं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल जीतू ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post Comment

मनोरंजन