मंझे की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
मंझे की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद । सायं लगभग 3:00 बजे जनपद बिजनौर के नजीबाबाद तहसील के अंतर्गत ग्राम tisotra निवासी महेश कुमार जो के सेंट मेरिस इंटर कॉलेज मंडावली में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं अपनी मोटरसाइकिल से नजीबाबाद आए थे जैसे ही वह माल गोदाम से आगे ओवर ब्रिज पर पहुंचे तो एक चाइनीस मांझे से वह घायल हो गए उनके गले में गहरा कट बन गया उन्होंने जो शर्ट पहन रखी थी पहले उसको चीरते हुए ,गले में गहरा निशान बन गया l उनके साथ में अन्य साथियों ने तुरंत उन्हें सेंट मैरिज हॉस्पिटल नजीबाबाद में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया गया l आज उन्हें घर के लिए रेफर कर दिया गया है यह बड़ी अमानवीय घटना है चाइनीस मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।



Post Comment