Loading Now

मांडा खास में रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिला नौकरी का अवसर

मांडा खास में रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिला नौकरी का अवसर

लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मिशन के तहत पहुंचीं कई नामी कंपनियां

सहारा सन्देश टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। मांडा खास स्थित लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
रोजगार मेले में एक्सिस बैंक, सफारी, एमआरएफ टायर, वोडाफोन, योकोहामा टायर, सीएट टायर, मदरसन, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, टाटा फिएट मोटर्स सहित कुल 19 कंपनियां पहुंचीं। इन कंपनियों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहे।
रोजगार मेले में नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार पाने और आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद जगी।

Post Comment

मनोरंजन