Loading Now

बेटी की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी, खुशियों वाले घर में पसरा मातम

बेटी की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी, खुशियों वाले घर में पसरा मातम

15 नवंबर को होनी थी बेटी की शादी, कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

सहारा संदेश टाइम्स

कोरांव ,प्रयागराज। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक पिता की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शादी का कार्ड बांटकर घर लौटते समय सड़क हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में आगामी 15 नवंबर को बेटी की शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब चीख-पुकार सुनाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार भारतगंज कस्बे के चिकान मोहल्ला निवासी मेराज अंसारी पुत्र मकबूल अंसारी अपनी बेटी खुशबू की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि 15 नवंबर को उनकी बेटी की शादी तय थी। शादी का निमंत्रण बांटकर वापस लौटते समय ग्राम सेमरी बाघराय स्थित विकलांग केंद्र के पास पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे मेराज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि मेराज अंसारी की बेटी खुशबू उनकी इकलौती संतान थी। पिता अपनी इकलौती बेटी की शादी धूमधाम से करने के सपने संजोए हुए थे और इसी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन शादी से चंद दिन पहले ही काल ने पिता को परिवार से छीन लिया। जिस पिता को बेटी की डोली विदा करनी थी, उसी पिता की अर्थी उठने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Post Comment

मनोरंजन