Loading Now

17 नवंबर को कोरांव में होगा व्यापारी समाज का विशाल महासम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

17 नवंबर को कोरांव में होगा व्यापारी समाज का विशाल महासम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

सहारा संदेश टाइम्स

कोरांव,प्रयागराज। आगामी 17 नवंबर को लक्ष्मी गार्डन, कोरांव में आयोजित होने वाले व्यापारी समाज के विशाल महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत कोरांव के चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी के आवास पर प्रयागराज व्यापार मंडल के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान व्यापारी समाज के हितों, अधिकारों, समस्याओं तथा संगठन की मजबूती को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार रखे। सभी ने व्यापारी एकता को मजबूत बनाने और आगामी महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी ने व्यापारी भाइयों से 17 नवंबर को लक्ष्मी गार्डन, कोरांव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन के माध्यम से व्यापारियों के हितों और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया जा सकता है। बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह पटेल, संजय सिंह पटेल, पवन कुमार मिश्रा, मुन्ना सिंह, इंद्रबली सिंह, धर्मवीर सोनी, अनिल स्वर्णकार, आनंद केशरी सर्राफ, जवाहर लाल केशरी, विनोद केशरी, रामकृष्ण केशरी, प्रदीप केशरी एवं राजेश केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन