Loading Now

सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने 16 लाख की लागत से बने अधिवक्ता भवन का किया लोकार्पण

सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने 16 लाख की लागत से बने अधिवक्ता भवन का किया लोकार्पण

तहसील कोराँव में अधिवक्ताओं को मिली बैठने और विचार-विमर्श की सुविधा

सहारा संदेश टाइम्स

कोराँव ,प्रयागराज। तहसील कोराँव परिसर में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित अधिवक्ता भवन का शनिवार को प्रयागराज के सांसद कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भवन अधिवक्ताओं को समर्पित किया।
गौरतलब है कि अधिवक्ताओं की बैठने की समस्या को देखते हुए सांसद ने पूर्व में भवन निर्माण का आश्वासन दिया था, जिसे पूरा करते हुए भवन का निर्माण कराया गया। लोकार्पण के बाद अधिवक्ताओं ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भवन बनने से बैठने और आपसी विचार-विमर्श करने में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा पयासी, रामबहादुर पटेल, संजय शुक्ल, जीके सिंह, सूरज यादव, अंशु सिंह, उज्ज्वल शुक्ल, देवेंद्र पटेल, देशराज सिंह, योगेंद्र सिंह, पप्पू यादव, यादवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन