Loading Now

भारत मंडपम में भव्यता के साथ संपन्न हुई ‘मेरे महावीर 3.1 – महावीर निर्वाण कथा’

 

भारत मंडपम में भव्यता के साथ संपन्न हुई ‘मेरे महावीर 3.1 – महावीर निर्वाण कथा’

मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने राजा हस्तिपाल की भूमिका में जीवंत किए ऐतिहासिक प्रसंग, CA राजीव जैन के भावपूर्ण कथावाचन ने दर्शकों को कराया पावापुरी के पावन निर्वाण महोत्सव का आध्यात्मिक अनुभव

 

सहारा सन्देश टाइम्स

नई दिल्ली। भारत मंडपम, नई दिल्ली में भगवान महावीर देशना फाउंडेशन एवं BRJ Production के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन ‘मेरे महावीर 3.1 – महावीर निर्वाण कथा’ श्रद्धा, भक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने भगवान महावीर के जीवन, उनके त्याग, तपस्या, अहिंसा और निर्वाण के प्रसंगों को प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति एवं भावपूर्ण कथावाचन के माध्यम से दर्शकों के समक्ष सजीव कर दिया।

कार्यक्रम में भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने राजा हस्तिपाल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपने शानदार अभिनय से भगवान महावीर के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। उनकी प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को उस ऐतिहासिक कालखंड से जोड़ते हुए भगवान महावीर के त्याग, तपस्या, अहिंसा, करुणा और सत्य के शाश्वत संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे प्रख्यात कथावाचक CA राजीव जैन, जिन्होंने अपने अत्यंत भावपूर्ण, ओजस्वी, प्रभावशाली कथावाचन शैली से भगवान महावीर के जीवन और निर्वाण की गाथा को अद्भुत जीवंतता प्रदान की। उनकी वाणी में भावों की गहराई, प्रसंगों का सजीव चित्रण और आध्यात्मिक अनुभूति का ऐसा सुंदर समन्वय था कि पूरा सभागार भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में डूब गया।

उन्होंने भगवान महावीर के अंतिम उपदेशों, उनके महान त्याग, तपस्या और पावापुरी में हुए निर्वाण कल्याणक के ऐतिहासिक प्रसंगों का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो उपस्थित सभी श्रद्धालु स्वयं पावापुरी की पावन धरा पर पहुंच गए हों और अपनी आंखों के सामने भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक के उस अलौकिक एवं ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हों। उनके कथावाचन ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और अनेक दर्शक आध्यात्मिक भावनाओं से अभिभूत दिखाई दिए। CA राजीव जैन ने अपनी विशिष्ट प्रस्तुति से कथा को केवल श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक अनुभूति बना दिया।

कार्यक्रम में संगीतकार प्रदीप जैन, सूत्रधार अभिषा जैन एवं बीना जैन का विशेष योगदान रहा , राजा नंदिवर्धन की भूमिका में सुधीर जैन तथा सह-निर्माता मणिभद्र जैन एवं वर्षु जैन ने अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाओं से आयोजन को यादगार बनाया।

इस भव्य आयोजन में भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर सुभाष ओसवाल एवं अनिल जैन (CA) तथा स्वागतकर्ता के रूप में सत्य भूषण जैन, मनीष जैन, क्रिस्टी जैन एवं शुभम जैन का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का निर्माण बीआरजे प्रोडक्शन द्वारा किया गया तथा आयोजन भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस आयोजन के माध्यम से भगवान महावीर के शाश्वत सिद्धांत “जियो और जीने दो” तथा प्रेरणादायी संदेश “यह महावीर का पथ है, हर प्राणी में संत है” को जनमानस तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भगवान महावीर की अहिंसा, करुणा, अनेकांतवाद और जीव मात्र के प्रति प्रेम की शिक्षाएं आज भी मानव समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक हैं।

“Mere Mahavir 3.1 – Mahavir Nirvana Katha” Concludes on a Grand Spiritual Note at Bharat Mandapam

*Nominated MCD Councillor Manoj Kumar Jain Brings History Alive as Raja Hastipal; CA Rajiv Jain’s Soul-Stirring Narration Transports Audience to the Sacred Land of Pavapuri and the Divine Nirvana Mahotsav of Lord Mahavir*

New Delhi, The grand spiritual and cultural event “Mere Mahavir 3.1 – Mahavir Nirvana Katha”, organised jointly by Bhagwan Mahavir Deshna Foundation and BRJ Production at Bharat Mandapam, New Delhi, concluded amidst an atmosphere of devotion, spiritual fervour and cultural grandeur.

The event beautifully portrayed the life, renunciation, penance, non-violence and Nirvana of Bhagwan Mahavir through powerful theatrical performances and deeply moving narration, bringing the timeless teachings of Lord Mahavir alive before the audience.

A major highlight of the programme was the outstanding performance by Manoj Kumar Jain, Director of Bhagwan Mahavir Deshna Foundation and Nominated MCD Councillor, who portrayed the significant character of Raja Hastipal. Through his remarkable acting and impactful stage presence, he brought historical episodes associated with the life of Bhagwan Mahavir to life. His performance connected the audience with that historic era and conveyed the eternal values of renunciation, penance, non-violence, compassion and truth.

The special attraction of the event was renowned narrator CA Rajiv Jain, whose exceptionally soulful, inspiring and powerful narration brought extraordinary depth and life to the story of Bhagwan Mahavir and His Nirvana.

His narration was a remarkable blend of emotional depth, vivid storytelling and spiritual expression. The way he described the final teachings, supreme renunciation, penance and the historic Nirvana Kalyanak of Bhagwan Mahavir at Pavapuri created an atmosphere of profound devotion throughout the auditorium.

His professional storytelling and expressive presentation were so captivating that the audience felt as if they had travelled to the sacred land of Pavapuri, witnessing with their own eyes the divine and historic moment of Bhagwan Mahavir’s Nirvana Kalyanak. His narration deeply moved the gathering, leaving many devotees emotionally overwhelmed and spiritually immersed.

Through his distinctive presentation, CA Rajiv Jain transformed the narration from merely listening to a story into a deeply enriching spiritual experience, making it one of the most memorable highlights of the programme.

The programme also received valuable contributions from Pradeep Jain, Music Director; Abhisha Jain and Beena Jain, Sutradhaars (Narrators); Sudhir Jain, who portrayed Raja Nandivardhan; and co-producers Manibhadra Jain and Varshu Jain, whose respective contributions added to the grandeur and success of the event.

The event received special support from Subhash Oswal and Anil Jain (CA), Directors of Bhagwan Mahavir Deshna Foundation. The welcome committee, comprising Satya Bhushan Jain, Manish Jain, Christy Jain and Shubham Jain, also played an important role in welcoming guests and extending support to the programme.

The event was produced by BRJ Production and organised under the aegis of Bhagwan Mahavir Deshna Foundation.

Through this inspiring initiative, the organisers sought to spread the eternal Jain principle of “Live and Let Live” (Jiyo Aur Jeene Do) and the powerful message:

“This is the path of Mahavir; there is a saint within every living being.”

The programme reaffirmed the timeless relevance of Bhagwan Mahavir’s teachings of Ahimsa (Non-Violence), Compassion, Anekantavada (Multiple Perspectives) and love and respect for every living being, which continue to offer meaningful guidance to humanity.

Previous post

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रजिस्टर्ड की मासिक बैठक का आयोजन

Next post

दोपहर 2:07 बजे कुछ बड़ा होने वाला है! अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह ने रहस्यमयी संदेश देकर दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया

Post Comment

मनोरंजन