Loading Now

प्रशांत वर्मा बने एसडीएम नजीबाबाद

प्रशांत वर्मा बने एसडीएम नजीबाबाद

नजीबाबाद उपजिलाधिकारी प्रशांत वर्मा ने तहसील नजीबाबाद में ट्रांसफर अब प्रशांत वर्मा होंगे नजीबाबाद के नए उपजिलाधिकारी

सहारा सन्देश टाइम्स

बिजनौर | जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने छह उप जिलाधिकारियों / डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती में फेरबदल किया है | १6 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है | नई तैनाती के तहत प्रिन्स कुमार को डिप्टी कलेक्टर बिजनौर से एसडीएम धामपुर , विवेक कुमार सिंह को एसडीएम नगीना से डिप्टी कलेक्टर बिजनौर , प्रशान्त वर्मा को एसडीएम चांदपुर से एसडीएम नजीबाबाद और शैलेन्द्र कुमार सिंह को एसडीएम नजीबाबाद से एसडीएम चांदपुर भेजा गया है वहीं जितेन्द्र सिंह वीरवाल को एसडीएम ( न्यायिक ) धामपुर से एसडीएम नगीना तथा नितिन कुमार को एसड़ीएम धामपुर से डिप्टी कलेक्टर बिजनौर की जिम्मेदारी सौँपीगई है जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Post Comment

मनोरंजन