Loading Now

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद lनांगल सोती में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले का अधिकारियों ने निरीक्षण किया| मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा और मेले में सीसीटीवी कैमरों सेिगरानी की जाएगी| मेले का शुभारंभ 22 नवंर को होगा|
नांगल सोती में मां भागीरथी के किनारे लगने वाले इस मेले में नांगल, नजीबाबाद, धामपुर, नगीना, बढ़ापुर, मंडावली भागुवाला और चंदक समेत सैकड़ों गांवों से श्रद्धालु गंग स्नान और पिंडदान के लिए पहुंचते हैंमेला संरक्षक और ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह तथा मेला पर्यवेक्षक वीरेंद्र शर्मा की मौजूदगी में एडीएम अंशिका दीक्षित, एसडीएम प्रशांत वर्मा, सीओ सुनील कुमार सिंह नायब हसीलदार अर्जुन सिंह, लेखपाल घनश्याम शर्मा और नांगल थाना अध्यक्ष अन्नू कुमारी ने मेला स्ल का निरीक्षण य| एडीएम ने मेला समिति को सुरक्षा के इंतजाम करने और हर संभव मदद देने की बात कही| तपराज सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के बाद यूपी की सीमा में लगने वाला यह पहला गंगा स्नान मेला है| दूर -दराज से श्रद्धालु यहां स्ान के लिए पहुंचते हैं| मेले में पहुंचने के लिए रेतीले रास्ते को समतल कराया जा रहा है|
वीरेंद्र श्मा ने बताया कि मेला स्थल तय कर सफाई शुरू कर दी गई है| महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्नान घाट बनाए जाएंगे और गोताखोरों की व्यवस्था की जा रही है|
निरीक्षण के दौरान मेला व्यवस्था प्रमुख गौतम सिंह, सतपाल राजपूत और शिव कुमार कश्यप भी मौजूद रहे|

Post Comment

मनोरंजन