तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया कार्य बहिष्कार, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया कार्य बहिष्कार, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
सहारा सन्देश टाइम्स
मऊआइमा (प्रयागराज)। ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्य बहिष्कार करते हुए खंड विकास अधिकारी मऊआइमा को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम रोजगार सेवकों की प्रमुख मांगों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना, एचआर पॉलिसी लागू करना तथा बकाया मानदेय का भुगतान और मानदेय में बढ़ोतरी करना शामिल है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए शासन-प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान अनवर हुसैन, कन्हैया लाल, अजय कुमार उपाध्याय, टी.एन. पांडेय, राजेश तिवारी, प्रयाग शशांक, लालता सिंह सहित दर्जनों मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।



Post Comment