Loading Now

गंगा स्नान मेले में शिवसेना के सदस्यता अभियान का शुभारंभ, हर घर में शिव सैनिक तैयार करने का लिया संकल्प

गंगा स्नान मेले में शिवसेना के सदस्यता अभियान का शुभारंभ, हर घर में शिव सैनिक तैयार करने का लिया संकल्प

सहारा सन्देश टाइम्स

दारानगरगंज (बिजनौर)। महात्मा विदुर की पावन धरती दारानगरगंज में आयोजित गंगा स्नान मेले में 21 नवंबर 2026 को शिवसेना जिला बिजनौर के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह एवं युवा नेता विजय मोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

यह सदस्यता अभियान 21 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान मेले में आने वाले युवाओं एवं श्रद्धालुओं को शिवसेना की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराते हुए संगठन से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि गंगा स्नान मेले के दौरान अधिक से अधिक युवाओं को हिंदुत्व की रक्षा, गौ माता की सुरक्षा तथा मां-बहन-बेटियों की सुरक्षा के उद्देश्य से शिवसेना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराकर उन्हें सदस्यता अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा।

वहीं, युवा नेता विजय मोहन गुप्ता ने कहा कि जनपद बिजनौर में शिवसेना का लक्ष्य प्रत्येक घर में एक शिव सैनिक तैयार करना है। ‘हर घर भगवा, हर घर शिव सैनिक’ के संकल्प के साथ जिले के प्रत्येक परिवार को शिवसेना की विचारधारा से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिला उप प्रमुख मुकेश लंबा, मेला सदस्यता अभियान कैंप प्रभारी अंतरिक्ष कौशिक, शशि कुमार, तुषार रस्तोगी, विवेक पाल सहित अन्य शिवसैनिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिवसेना जिला बिजनौर का संकल्प — हर घर भगवा, हर घर शिव सैनिक।

Post Comment

मनोरंजन