Loading Now

भागूवाला पंचायत घर मे डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना का हुआ आयोजन

भागूवाला पंचायत घर मे डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना का हुआ आयोजन

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद । मंडावली क्षेत्र के ग्राम भागूवाला पंचायत घर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत में सरकार की चलाई हुई योजनाओं पर विचार विमर्श किया और सभी को जागरूक किया कि सरकार की चलाई गई मुहिम सभी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए पंचायत घर मे जो भी टूट फूट थीं वह ठीक करा दी गई है और अब पंचायत घर मे कोई भी समस्या नही है । और सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्य निस्वार्थ होकर कर रहे हैं ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि आज पंचायत भवन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना को लेकर पंडित नरेश शर्मा के द्वारा पूजन कर हवन किया गया एवं जिसमें सभी ग्रामीणों ने हवन में आहुति देकर भाग लिया और सभी से कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कहा गया।
इसमें पंडित नरेश शर्मा, ग्राम प्रधान मोहम्मद अहसान, जीशान अहमद, मास्टर प्रमोद कुमार, टीकम सिंह, शाहनावाज, योगेश कुमार, गोपी सिंह, सिद्धार्थ कुमार, डॉ ओमप्रकाश सिंह उस्मान अहमद रिजवान अहमद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

Next post

डिजिटल महाराष्ट्र की ओर बड़ी छलांग: सीएम फडणवीस ने की ‘महा-उपलब्धी’ और ‘आरटीएस 2.0’ समेत 170 से अधिक हाई-टेक सेवाओं की शुरुआत

Post Comment

मनोरंजन