Loading Now

टीएसआई अली अहमद का गुडवर्क, धोबीघाट चौराहे पर पकड़ी कौशांबी से चोरी हुई गाड़ी

टीएसआई अली अहमद का गुडवर्क, धोबीघाट चौराहे पर पकड़ी कौशांबी से चोरी हुई गाड़ी

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज।धोबीघाट चौराहे पर ड्यूटी के दौरान टीएसआई अली अहमद की सतर्कता से कौशांबी से चोरी हुई एक गाड़ी का खुलासा हुआ। वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को गाड़ी सहित रोकने का प्रयास किया तो वह गाड़ी छोड़कर मौके से भागने लगा।

टीएसआई अली अहमद ने गाड़ी की जांच करते हुए उसका चेसिस नंबर चेक किया तो मामला संदिग्ध निकला। जांच में सामने आया कि गाड़ी का चेसिस नंबर और नंबर प्लेट पर दर्ज वाहन नंबर अलग-अलग थे। इसके बाद गाड़ी के स्वामी राम महेश से संपर्क कर जानकारी दी गई। राम महेश ने बताया कि उनकी गाड़ी कौशांबी से चोरी हो गई थी।

टीएसआई अली अहमद ने तत्परता दिखाते हुए बरामद गाड़ी को पास की पुलिस चौकी में सुपुर्द कर दिया, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

टीएसआई अली अहमद की सतर्कता और सूझबूझ से चोरी की गाड़ी का पता चलने पर यातायात पुलिस की सक्रियता सामने आई।

Post Comment

मनोरंजन