Loading Now

प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम

प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। अल्लापुर क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरविंद पासी (32) पुत्र किशुन लाल, निवासी अल्लापुर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, अरविंद अपनी मौसी के घर आयोजित शादी में जाने से पहले सैलून में सेविंग कराने के लिए गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह यूको बैंक के पास शेरू नाई की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दो हमलावर वहां पहुंचे। एक हमलावर ने नाई के सिर पर तमंचा लगा दिया, जबकि दो अन्य ने अरविंद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अरविंद को चार गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अरविंद को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, अरविंद पहले से चल रहे एक हत्या के मुकदमे में गवाह था और उसे गवाही देने से रोकने के लिए कथित तौर पर धमकियां दी जा रही थीं।

परिजनों ने आशंका जताई है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। डीसीपी सिटी सागर जैन के अनुसार, शहर में नाकेबंदी कर पुलिस की तीन टीमें हमलावरों की तलाश में लगाई गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान जांच के बाद स्पष्ट होगी। परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous post

प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर बने मोहित अग्रवाल,

Next post

डिग्री के साथ अब पक्का रोजगार: सीएम देवेंद्र फडणवीस के हाथों 3,449 युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, देश की पहली ‘सक्षम’ कौशल्य जनगणना ने बदली तस्वीर

Post Comment

मनोरंजन