Loading Now

जायसवाल ओल्ड एज होम में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

जायसवाल ओल्ड एज होम में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

सहारा सन्देश टाइम्स

जायसवाल ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी आंखों की समस्याओं का समय पर उपचार सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर किरणदीप फाउंडेशन की संस्थापक बीना जायसवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ओल्ड एज होम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को आश्वासन दिया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन के समय किरणदीप फाउंडेशन की पूरी टीम उनकी सेवा एवं सहयोग के लिए उपस्थित रहेगी।

इस दौरान बीना जायसवाल जी ने स्वयं भी अपनी आंखों की जांच करवाई और वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

जायसवाल ओल्ड एज होम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुख-सुविधाओं, स्वास्थ्य और देखभाल का विशेष ध्यान रखा जाता है। संस्था द्वारा बुजुर्गों को सम्मानजनक एवं बेहतर जीवन देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीना जायसवाल पिछले 25 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटी हुई हैं। जरूरतमंदों की सहायता, बुजुर्गों की सेवा और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता सराहनीय है। उनका यह सेवा भाव समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ किया जा रहा यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है।

Post Comment

मनोरंजन